बड़ी खबर: झूठे आरोप, धमकी और वसूली में ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार। पहले से दर्ज हैं 6 संगीन मुकदमे

झूठे आरोप, धमकी और वसूली में ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार। पहले से दर्ज हैं 6 संगीन मुकदमें

रामनगर। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाने, लोगों से अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकियाँ देने के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मयाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में तीन अलग-अलग शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे रामपुर रोड हाइवे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, बिरजू सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम करता था और बाद में उनसे पैसे वसूलने की धमकी देता था।

एक ही दिन में तीन FIR

शिकायतकर्ता राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा और नीमा देवी ने बिरजू के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज कीं। पुलिस ने FIR संख्या 279/25, 280/25 और 281/25 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

पूर्व में भी दर्ज हैं संगीन मुकदमे

बिरजू मयाल पहले भी गंभीर आरोपों में फंस चुका है। छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और SC/ST एक्ट के तहत उस पर पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं।

देखें वीडियो:-

 

आपराधिक रिकॉर्ड

क्रमएफआईआर संख्याथानाधाराएँ
1FIR No. 135/25कोतवाली रामनगर115/352/351(2) BNS
2FIR No. 279/25कोतवाली रामनगर351(3)/352 BNS
3FIR No. 280/25कोतवाली रामनगर308(2)/351(3) BNS
4FIR No. 281/25कोतवाली रामनगर74/115(2)/351(3)/352 BNS
5FIR No. 64/21कालाढूंगी323/504/506 IPC + SC/ST Act
6FIR No. 109/22कालाढूंगी323/353/427/447/504/506 IPC