इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस उत्तराखंड चैप्टर’ की कार्यकारिणी का गठन। इन्हें मिली जिम्मेदारी….

इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस उत्तराखंड चैप्टर’ की कार्यकारिणी का गठन। इन्हें मिली जिम्मेदारी….

देहरादून। IBC के सदस्यों ने निरंजनपुर, सहारनपुर रोड, देहरादून स्थित बिड़कुल मिटिंग हॉल में बैठक आयोजित हुआ। इस बैठक में उत्तराखंड चेप्टर कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसके लिए पूर्व से जारी सूचना के अनुसार मांगे गये नामांकन एवं इन सब पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया।

सर्वसम्मति से IBC उत्तराखण्ड चैप्टर कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें इं० अयाज अहमद अध्यक्ष, इं० ओम प्रकाश उपाध्यक्ष, इं० सुरेश तोमर सचिव, इं० ऋषिराज वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा इं० अशोक कुमार, इं० अशोक कुमार चौधरी, इं० नवनीत पाण्डे, इं० अजय कुमार एवं इं० गोविन्द सिंह कौण्डल को प्रबंध समिति निर्वचित किया गया।

विदित है कि, इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस एवं राष्ट्रीय स्तरीय संस्था है, जिसमें भवन निर्माण के कोड तथा इनके अनुसार निर्माण कार्य किया जाता है। नवगठित कार्यकारिणी ने इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस के कार्यों को विभागों को अधिक से अधिक अंगीकृत किये जाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में इं० नवनीत पाण्डे, इं० अशोक कुमार चौधरी, इं० अजय कुमार, इं० गोविन्द सिंह कौण्डल एवं IBC के कई सदस्य उपस्थित रहें।