किच्छा हाइवे से सटे खेत में मिला कीचड से सना शव। इलाके में सनसनी
रिपोर्ट- दिलीप अरोरा
किच्छा। हल्द्वानी मार्ग शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला हाइवे हैं। यहां अक्सर बरसाती सीजन मे शवों का मिलना आम बात हैं। कुछ समय पहले ही एक महिला का शव बैग में मिला था, जिसकी पहचान तक नहीं हो पायी थी। इससे पहले भी इस मार्ग पर शव मिलते रहे हैं।
आज हाइवे पर तीसरी मील के पास एक खेत में कीचड से सना शव पुलिस को मिला हैं, जिसको पुलिस ने कड़ी मशक्क़त के बाद बहार निकाला। साथ ही पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृत युवक रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प का बताया जा रहा हैं और ट्रांजिट कैम्प थाने में इसकी गुमशुदगी की रिपोट भी दर्ज हैं। अब इसकी मौत के कारणों की विवेचना की जा रही हैं।
इन सब में एक सवाल जरूर खड़ा होता हैं कि, क्या किच्छा कोतवाली क्षेत्र में यह हाइवे शव फेकने के लिए अपराधियों के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र बनता जा रहा हैं या क्षेत्र की पुलिस का ख़ौफ अपराधियों के लिए कम होता जा रहा हैं।