बड़ी खबर: बीच सड़क में 108 एम्बुलेंस खराब। धक्का लगाते दिखे स्थानीय लोग

बीच सड़क में 108 एम्बुलेंस खराब। धक्का लगाते दिखे स्थानीय लोग

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला

थराली। आपातकालीन सेवा वैसे तो इमरजेंसी जैसे तमाम हालातों में मरीजों के लिए काम आती है। वही सड़क दुर्घटना, बीमार और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने वाले मरीजों के लिए आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस से मरीजों को अस्पताल ले जाने का काम करती है।

लेकिन अगर यही एम्बुलेंस कहीं सड़कों पर रुक जाती है,  तो कई बार देखा जाता है कि, मरीज को अपनी जान तक गवानी पड़ती है। जर्जर हालत और समय-समय पर सड़कों पर 108 एम्बुलेंस ही बंद पड़ जाती है।

थराली में तैनात 108 एम्बुलेंस मरीज को लेकर बागेश्वर जा रहा था। वही अचानक थराली मुख्य बाजार में मैं खराब हो गई। इसके बाद बड़ी मुश्किल से गाड़ी अचानक ठीक हो गई, फिर 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर बागेश्वर अस्पताल चली गई। हालांकि जिस समय एम्बुलेंस खराब हुई उसमे उस समय मरीज नही था। मरीज को देवाल तिहारे से बागेश्वर के लिए ले गए।

एक ताजा मामला शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैनात आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस थराली मुख्य बाजार में अचानक खराब हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस को धक्का मार कर बड़ी मुश्किल से किनारे किया है।

आधे घण्टे बाद एम्बुलेंस फिर अचानक ठीक हो गई, लेकिन सड़कों पर देखा जाता है कि, कई बार 108 खराब हो जाती है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।