UKPSC ने भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर किया जारी। देखें कब होगी कौनसी परीक्षा….
UKPSC Latest EXAM CALANDER Update 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
इस कैलेंडर में राज्य की नौ बड़ी परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा की गई है, जिनमें PCS, RO/ARO, न्यायिक सेवा, लेखा अधिकारी, वन अधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी जैसी अहम परीक्षाएं शामिल हैं।
PCS प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को प्रस्तावित सबसे पहले उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा, जबकि मुख्य परीक्षा 6 से 9 दिसंबर 2025 के बीच संभावित है। यह परीक्षा राज्य की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवाओं में चयन के लिए आयोजित होती है।
समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय व सचिवालय समेत विभिन्न विभागों के अंतर्गत आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 (प्रारंभिक) की तिथि 27 जुलाई 2025 तय की गई है।
न्यायिक सेवा परीक्षा 31 अगस्त को उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल न्यायाधीश) प्रारंभिक परीक्षा 2023 को 31 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अहम मानी जाती है।
अन्य प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां
- लेखा अधिकारी मुख्य परीक्षाः 3-4 सितंबर 2025
- अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षाः 13 व 14 सितंबर 2025
- राज्य निर्वाचन आयोग RO/ARO मुख्य परीक्षा: 25-26 सितंबर 2025
- जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा: 2 नवंबर 2025
- वन वैज्ञानिक, सहायक वन संरक्षक व लॉगिंग अधिकारी परीक्षा: 24 से 28 नवंबर 2025
देखें कैलेंडर:-