हादसा: बड़कोट में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त। चालक की मौत

बड़कोट में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त। चालक की मौत

उत्तरकाशी। बडकोट क्षेत्र अन्तर्गत कुर्सिल नगाणगांव मोटर मार्ग पर एक मैक्स बुलेरो वाहन की दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना है। पुलिस फोर्स घटना स्थान हेतु रवाना हो चुकी है।

थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने जानकारी देते हुए बताया सुबह समय करीब 3-4 बजे संतोष(26) पुत्र बूटा राम 25 निवासी स्यालव थाना बड़कोट नगाड़ से बुलोरो UK03TA1142 लेकर बड़कोट के लिए चला था।

वाहन नगाड़ एक km आगे सड़क से नीचे करीब 70-80 मीटर गिर गया जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई हैं। आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। मौके पर पुलिस sdrf मौजूद हैं।