CBSE ने कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम किया घोषित। यहां करें चेक….
Latest CBSE Result Update 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंड्री (10वीं) कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें 12वीं के नतीजे भी आज ही घोषित किये जा चुके हैं।
नतीजों की घोषणा होने के बाद अब स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, डिजिलॉकर के एप एवं पोर्टल results.digilocker.gov.in, UMANG एप या एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज दर्ज करना होगा।
इसके साथ ही परिणाम जारी होते ही इस पेज पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। इस पर क्लिक करके आप सीधे मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप यहां से पास पर्सेंटेज एवं रीजन वाइज रिजल्ट के आंकड़े भी यहां से चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है।
इस बार 10th क्लास में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 95 वहीं लड़कों का 92.63 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया है।
CBSE बोर्ड 10th रिजल्ट उमंग वेबसाइट https://web.umang.gov.in/landing/ पर जाकर भी चेक किया जा सकता है।
कक्षा 12वीं का परिणाम यहां करें चेक
सीबीएसई 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था।
12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 91.64
इस साल 12वीं कक्षा में 16,92,794 ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और उसमें से 14,96,307 स्टूडेंट पास हो गए हैं। इस वर्ष कुल मिलाकर 44 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जेंडर वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो, इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 रहा है। वहीं, 85.70 रहा है और ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100% रहा है।
इस साल का रिजल्ट साल 2024 से बेहतर रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 5.94% बेहतर है।
यहां दिए गए लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट:-
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.gov.in