बिग ब्रेकिंग: देशभर में आज होगी मॉकड्रिल, देखें अपने राज्य और शहर का समय….

देशभर में आज होगी मॉकड्रिल, देखें अपने राज्य और शहर का समय….

नई दिल्ली। भारत ने POK में पहलगाम हमले का बदला लेते हुए 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। बीती रात POK में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बुधवार यानी 7 मई को देश के अलग-अलग जगहों पर मॉकड्रिल किया जाएगा।

बताते चलें सोमवार को गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी किया था, जिसको लेकर मंगलवार से ही तैयारियां देखने को मिलीं।

अब देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई और सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। आइये जाने है किन- किन जगहों पर कब-कब मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली में बुधवार को मॉक ड्रिल की योजना है. शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी, वहीं शाम 7 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा. साथ ही गाजियाबाद के 10 स्कूलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा।

मुंबई में बुधवार शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी. इस दौरान मुंबई में अलग-अलग जगह पर लगे 60 सायरन बजाए जाएंगे। वहीं दक्षिण मुंबई के एक मैदान में लोगों को इकट्ठा कर उन्हें युद्ध जैसे हालात में कैसे बचाव करना है वह भी बताया जाएगा।

ब्लैकआउट के बारे में सिविल डिफेंस सूत्रों का कहना है की पूरी मुंबई में ब्लैकआउट करने में आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि, मुंबई के उपनगर में एक छोटे इलाके में ब्लैकआउट करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

मिजोरम में कल शाम 4 बजे व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। नागालैंड के 10 सिविल जिलों में रक्षा जिले में शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

बिहार के अलग-अलग जिलों में बुधवार की शाम 7:00 बजे से लेकर 10 मिनट 7:10 तक ब्लैकआउट होगा. इस दौरान सभी लाइटों को बंद करके वॉर लाइट सिचुएशन से बचने की तैयारी की जाएगी।

पटना में भी कल 7:00 से 7:10 तक पटना की बिजली काट दी जाएगी साथ ही 80 जगह पर सायरन बजाया जाएगा. 6:58 में शाम को सायरन बजाया जाएगा 2 मिनट बाद सभी लोग बत्ती बंद कर देंगे।

लखनऊ में हवाई हमले के सायरन बजाने के साथ भीड़ नियंत्रण का अभ्यास होगा. यूपी में 19 उच्च जोखिम वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं।

  • केटेगेरी (A)
  • नरोरा (बुलंदशहर) – 4 PM
  • केटेगेरी (B)
  • कानपुर- 9:30 AM /4 PM
  • आगरा- 8 PM
  • प्रयागराज- 6:30 PM
  • गाजियाबाद- 10 AM/ 8 PM
  • झांसी- 4 PM
  • लखनऊ- 7 PM
  • मथुरा- 7 PM
  • मेरठ- 4 PM
  • सहारनपुर- 4 PM

बक्शी का तालाब

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार बक्शी का तालाब इलाके की मॉक ड्रिल को मीडिया कवर नहीं करेगी।

  • चंदौली- 7 PM
  • सरसावा- 4 PM
  • बरेली- 8 PM
  • गोरखपुर- 6:30 PM
  • मुरादाबाद- 12 pm
  • वाराणसी- समय निर्धारित नहीं हुआ है
  • केटेगेरी (C)
  • बागपत- 7 PM
  • मुजफ्फरनगर- समय निर्धारित नहीं हुआ।