बिग ब्रेकिंग: इस जिले के स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव। आदेश जारी

इस जिले के स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव। आदेश जारी

रुद्रपुर। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी उधम सिंह नगर 1 से 12वीं तक के स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है।

अग्रिम आदेश तक 1 से 12वीं तक के सरकारी, अर्धसरकारी, निजी स्कूलों को सुबह 7 बजे से सुबह 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, तापमान में अत्यधिक वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जनपद के सभी स्कूल (1 से 12वीं) तक के समस्त राजकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में बदलाव करते हुए अल्पकाल के लिए स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने ग्रीष्मकाल के दौरान अल्पकाल समय 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

भीषण गर्मी के चलते उधम सिंह नगर में स्कूलों का समय बदला गया (PHOTO- उधम सिंह नगर जिला प्रशासन)

उन्होंने पत्र के द्वारा बताया कि मौसम विभाग द्वारा आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

उच्च तापमान का प्रभाव स्कूली छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(ख) के सुसंगत प्राविधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

change in school timings