बिग ब्रेकिंग: उपजिलाधिकारियों के बम्पर ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

उपजिलाधिकारियों के बम्पर ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

देहरादून। जनपद नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी ने कई उप जिलाधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश जनहित में लिया गया निर्णय बताया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें।

जारी आदेश के अनुसार, निम्न उप जिलाधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है:

  1. परितोष वर्मा को उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  2. राहुल शाह को अब उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी बनाया गया है।
  3. तुषार सैनी को उप जिलाधिकारी, कैचीधाम के रूप में तैनात किया गया है।
  4. प्रमोद कुमार को उप जिलाधिकारी, रामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  5. श्रीमती रेखा कोहली को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी बनाया गया है।
  6. विपिन चन्द्र पन्त को प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल नियुक्त किया गया है।
  7. नवाजिश खलीक को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

इस आदेश को जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा दिनांक 11 अप्रैल को अनुमोदित किया गया और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।