वीडियो: कृषि विभाग के कार्यालय में महिला ने की RTI कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई। वीडियो वायरल….

कृषि विभाग के कार्यालय में महिला ने की RTI कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई। वीडियो वायरल….

कोटद्वार। कृषि विभाग कोटद्वार के कार्यालय में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने RTI कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो:-

जानकारी के मुताबिक, कृषि विभाग के कार्यालय में एक व्यक्ति पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इस अप्रिय घटना के बाद महिला इतनी आक्रोशित हो गई कि उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्ति को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। दफ्तर में यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

महिला के इस हंगामे को देखकर कृषि विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बाहर जाकर हंगामा करने की अपील की, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

वही RTI कार्यकर्ता संजय ध्यानी का कहना है कि, मैं अवलोकन कर रहा था। अचानक उस महिला ने मुझ पर कुर्सी और चप्पल से हमला कर दिया। महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गयी है।