बिग ब्रेकिंग: आज देहरादून समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश। येलो अलर्ट जारी

आज देहरादून समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश। येलो अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में लगातार वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित कुमाऊं गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी राज्य के पांच जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक़ आज 29 सितंबर रविवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से राज्य में बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है।

मानसून की विदाई से पहले मौसम सुहावना

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले लगातार बारिश के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया।

देहरादून सहित अन्य जिलों में विदाई से पहले मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ दिनों पहले 35 डिग्री सेल्सियस तापमान से जूझ रहे लोगों को इस बारिश ने काफी हद तक राहत दी है। वहीं, जाते-जाते भी मानसून तापमान को सामान्य बना रहा है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।