बिग ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

कोटद्वार। उत्तराखंड में विजिलेंस का एक्शन लगातार जारी है। रिश्वतखोरी की शिकायतों पर विजिलेंस तुरंत एक्शन ले रही है।

अब तक प्रदेश भर में विजिलेंस रिश्वतखोरी के आरोप में कई अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच चुकी है। आज फिर विजिलेंस ने कोटद्वार में ARTO कार्यालय में छापा मारा।

छापे के दौरान विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक ARTO महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज टीम मौके पर पहुंची।