बड़ी खबर: वन सटोप सेंटर से दो नाबालिग लड़कियां गायब। मचा हड़कंप

वन सटोप सेंटर से दो नाबालिग लड़कियां गायब। मचा हड़कंप

रुद्रपुर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित वन सटोप सेंटर से दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़कियों के गायब होने के बाद बाल विकास विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सेंटर पर पहुंच जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली से कुछ ही दूरी पर ब्लाक रोड पर वन स्टॉप सेंटर है। यहां पर उन लड़कियों को रखा जाता है या तो परेशान या घर से भाग जाती है पुलिस उनको बरामद कर वन स्टॉप सेंटर में रखकर काउंसलिंग कराती है। यहां पर एक इंचार्ज समेत कई महिला कर्मियों की तैनाती है। साथ ही सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती रहती है।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सेंटर से दो लड़कियां गायब हो गई। दोनों के गायब होने की जानकारी पर सेंटर में हड़कंप मच गया। सेंटर इंचार्ज ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

CO सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि, पुलिस वहां लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। सेंटर इंचार्ज की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।