बड़ी खबर: पूर्व सैनिकों ने थानाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप। थानाध्यक्ष बोले, सभी आरोप निराधार

पूर्व सैनिकों ने थानाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप। थानाध्यक्ष बोले, सभी आरोप निराधार

सेलाकुई। थाना सेलाकुई विगत कई समय से सुर्खियों में चल रहा हैं। थानाध्यक्ष सैंकी कुमार पर विगत कुछ समय पहले एक पत्रकार के साथ मारपीट तक का आरोप लग चुका हैं, जो मामला आपको बता रहे हैं वो सेलाकुई का हैं।

जहाँ बीती रात निरंजन चौहान (पूर्व सैनिक) के घर के बाहर कुछ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शराब पीकर हल्ला मचाने व धमकी देने की बात हुई, उक्त मामले में फौजी द्वारा थाना अध्यक्ष सैंकी कुमार से बात की गई तो दोनों पक्षों को पुलिस थाने में बुलाया गया।

पूर्व सैनिक निरंजन चौहान ने आरोप लगाया कि, थानाध्यक्ष द्वारा उनके साथ मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी दी गई।

जबकि थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने कहा कि, सभी आरोप निराधार हैं, उक्त विद्यार्थियों का रात में ही मेडिक्ल करवाया गया, जिससे शराब आदि नशे की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं।

इस मामले में पूर्व सैनिकों द्वारा सुबह ही थाने में आकर सैंकी कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मामले में CO सिटी व CO ग्रामीण के साथ SDM विकासनगर व SP देहात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी थाने में पहुंचे। मामले में SP देहात का कहना हैं कि, मामले की गहनता से जाँच की जाएगी।