बड़ी खबर: व्यापार मंडल चुनाव को लेकर धरने पर विधायक और पूर्व विधायक

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर धरने पर विधायक और पूर्व विधायक

किच्छा -दिलीप अरोरा

किच्छा। किच्छा उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला चुनाव कार्यकारिणी ने किच्छा इकाई का चुनाव 25 जुलाई को तय किया है, जिसके लिए किच्छा चुनाव समिति 7 सदस्य द्वारा नामांकन और सदस्य बनने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है।

लेकिन चुनाव की तारीखों का एलान होते ही व्यापारियों का एक गुट इसके विरोध में खड़ा हो गया, जिनमे वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री विजय अरोरा और कोषाध्यक्ष नितिन शामिल थे।

इनका विरोध था कि, चुनाव समिति गलत तरिके से घर बैठकर बनाई गयी, किसी को विश्वास मे नहीं लिया और व्यापारियों के वोट भी गलत तरीके से बनाये गये। कुछ विशेष लोगो को व्यापार मंडल पदाधिकारी बनाना चाहता है।

दो दिन पूर्व महामंत्री विजय अरोरा की चुनाव समिति के जिला अध्यक्ष भुड्डी से एसडीएम कार्यालय के बहार तीखी नौक झोक भी हुई। पुलिस और एसडीएम ने इस पर बीच बचाव कराया।

इसके बाद एसडीएम द्वारा विवाद की स्थिति को देखते हुए चुनाव न कराना तय किया गया और दोनों पक्षो के विवाद निवारण के बाद ही चुनाव सम्भव है कहा गया है, ताकि शांति भंग न हो।

इसको लेकर राजनीती गरमा गयी और 23 जुलाई तहसील दिवस के दिन क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक एसडीएम कार्यालय पर अपने समर्थको के साथ एसडीएम हटाओ किच्छा बचाओ और चुनाव करवाओ के नारे के साथ धरने पर बैठ गये।

जिसके बाद एसडीएम उनको मनाने पहुंचे तो उन्होंने एसडीएम से बात करने से मना कर दिया, उसके बाद सीडीओ उधम सिंह नगर उनको मनाने पहुंचे पर विधायक बेहड नहीं माने।

इसके बाद शाम होते ही भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी अपने दर्जनों समर्थको और वर्तमान व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ तहसील परिसर पहुंचे। जहां  चुनाव न हो और “बेहड हटाओ-किच्छा बचाओ” नारे के साथ धरने पर बैठ गये।

हम चुनाव निष्पक्ष करवा रहे है – भुड्डी

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव समिति के जिला अध्यक्ष भुड्डी ने कहा कि, हमारे ही कुछ लोग चुनाव का विरोध कर रहे है, जबकि चुनाव सही तरीके से करवाए जा रहे है। बायलॉज मे भी चुनाव का जिक्र है। इसके लिए प्रदेश स्तर से 10 दिन का समय माँगा हुआ है। ऐसा विरोध करना गलत है।

नियमों के विरुद्ध है यह चुनाव -विजय अरोरा

व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोरा ने कहा इनके बायलॉज मे ही है कि, नगर इकाई या जिला इकाई का चुनाव हो। इन्होने समिति भी चुपचाप तरीके से बनाई है। उन लोगो के भी वोट बनाये गये है, जो व्यापारी भी नहीं है। इन्होने 10 दिन का समय इसलिए माँगा है ताकि चुनाव हो जाये। हम यह चुनाव ऐसे मे नहीं होने देंगे।

विवाद की स्थिति मे चुनाव संभव नहीं -एसडीएम

किच्छा एसडीएम ने कहा कि, उनके समक्ष यह मामला आया है और दोनों पक्षो को सुन लिया गया है। पहले ने 25 जुलाई को चुनाव का जिक्र कर हमसे सुरक्षा मांगी है।लेकिन हम सम्बंधित अधिकारियो से बात करेंगे फिर निर्णय लेंगे।

किसी भी हालात मे किसी को भी क़ानून हाथ मे लेने और शांति भंग करने का अधिकार नहीं है। कोई भी ऐसा कुछ करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

बेहड़ हटाओ किच्छा बचाओ, निष्पक्ष चुनाव हमारी मांग -शुक्ला

भाजपा नेता व किच्छा पूर्व विधायक व्यापार मंडल के निष्पक्ष चुनाव को लेकर और क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध तहसील परिसर मे धरने पर है।

शुक्ला का बेहड़ पर आरोप है कि, यह विकास की राजनीती नहीं करते है। यह लड़वाने की राजनीती करते है। कभी कहते एसडीएम हटाओ, कभी तहसीलदार हटाओ इनको हर बार अधिकारियो से ही दिक्क़त होती है, लेकिन हमारा कहना है कि, बेहड़ हटाओ और किच्छा को बचाओ।

बेहड़ शहर की हर इकाई औऱ संस्थाओ पर कब्जा करना चाहते है औऱ हर पद पर अपने खास लोगो को बैठाना चाहते है।फिलहाल चुनाव प्रक्रिया फिर से होनी चाहिये औऱ जो फर्जी वोट बने है उनको निरस्त करना चाहिये।

24 घंटो से जारी है दोनों विधायकों का धरना

किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला तहसील परिसर और वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ एसडीएम कार्यालय पर पिछले 24 घंटो से धरने पर मौजूद है। इस दौरान कोई भी हलात बे काबू न हो या कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है और पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

दोनों पक्ष जो कि, चुनाव करवाना चाहता है और दूसरा चुनाव रुकवाना चाहता है शांति पूर्ण तरीके से बैठे हुए है। सोशल मिडिया के जरिये एक दूसरे पर आरोपों के तीखे बाण छोड़ रहे है। फिलहाल अभी कोई भी परिणाम इस विवाद का नहीं निकला है। क्षेत्र के व्यापारी भी इस पर आंखे गड़ाए बैठे है।