शर्मनाक: पैथलॉजी लैब संचालिका से छेड़छाड़ और अश्लीलता के आरोप में डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

पैथलॉजी लैब संचालिका से छेड़छाड़ और अश्लीलता के आरोप में डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक निजी अस्पताल के मालिक डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पैथलॉजी लैब संचालिका ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता शहर में पैथलॉजी लैब संचालन करती है। वह अक्सर डॉ. शर्मा के अस्पताल में मरीजों के ब्लड सेंपल लेने जाती थी। महिला का आरोप है कि बीते 6 जून को डॉ. शर्मा नशे में रात 10 बजे उसके घर पहुँच गए।

उसने डॉ. को वापस जाने को कहा तो विरोध करने लगे। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह 22 जून को अपना बकाया भुगतान लेने को डॉक्टर के चैम्बर में गई तो डॉक्टर ने अश्लील हरकत कर जबरदस्ती का प्रयास किया।

सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा है। इस मामले में डॉक्टर का पक्ष जानने की कोशिश की गई। उनका नंबर बन्द था।