बिग ब्रेकिंग: PRD जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी। शासनादेश जारी

PRD जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी। शासनादेश जारी

  • PRD जवानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: रेखा आर्या
  • PRD जवानों का मानदेय प्रतिदिन 570 रुपये से बढ़कर हुआ 650 रुपये प्रतिदिन

देहरादून। राज्य सरकार में PRD स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देते रहते हैं। ऐसे में PRD द्वारा लगातार अपनी कई मांगो से राज्य सरकार को अवगत कराया जाता रहा है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि, PRD जवानों के मानदेय में 80 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी कर दी गई है जिसका की शासनादेश जारी कर दिया गया है।पूर्व में PRD स्वयंसेवको को प्रतिदिन 570 रुपये मानदेय दिया जाता था जो कि, अब 80 रुपये की बढ़ोतरी करने पर 650 रुपये प्रतिदिन हो गई है।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। कहा कि मुख्यमंत्री धामी राज्य कर्मचारियों के हित मे लगातार कई अहम फैसले ले रहे हैं इस निर्णय से विभाग के लगभग 9400 PRD जवानों को इस बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्राप्त होगा।

कहा कि हमारे स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देने के साथ ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी काम करते हैं। ऐसे में राज्य सरकार PRD जवानों के हितों को सुरक्षित करने हेतु हर संभव कार्य कर रही है।