बिग ब्रेकिंग: राजकीय मेला चिकित्सालय में युवक ने छत से कूदकर की आत्महत्या। मचा हड़कंप

राजकीय मेला चिकित्सालय में युवक ने छत से कूदकर की आत्महत्या। मचा हड़कंप

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के राजकीय मेला चिकित्सालय में एक दिन पहले भर्ती हुए मरीज ने अपने आप को मौत के गले लगा दिया। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

मेला अस्पताल में तरुण नाम के 24 वर्षीय युवक को एमआरआई के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के दौरान युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार तरुण ने मंगलवार को अस्पताल की छत से छलांग लगा ली,चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

हरिद्वार सीएमओ मनीष दत्त ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। अभी मामले की जांच चल रही है। बताया गया है कि, कल भर्ती हुए युवक ने अस्पताल में आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है, बाकी जो भी तथ्य होगा वह सामने आकर ही पता चल पाएगा।

जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि, हरिद्वार के मेला अस्पताल में एक मरीज के छत से कूद जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

तरुण के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। आगे जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि, युवक के घर में आपस में कुछ तनाव चल रहा था। इसी कारण उसे अक्सर सिरदर्द रहता था। सिरदर्द से परेशान होकर ही वो एमआरआई कराने के लिए भर्ती हुआ था। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।