हादसा: इधर खाई में गिरा पिकअप वाहन, उधर तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी। मची चीख-पुकार

इधर खाई में गिरा पिकअप वाहन, उधर तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी। मची चीख-पुकार

देहरादून। आज दिनाँक 21 जून 2024 को सुबह लगभग 06:32 बजे, थाना कालसी से सूचना प्राप्त हुई कि धमौक, दुर्गा मंदिर के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इस सूचना को तुरंत पोस्ट डाकपत्थर को अवगत कराया गया। उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचने के बाद पाया गया कि पिकअप वाहन (HP63E 2289) खाई में गिर गया था। वाहन में केवल एक व्यक्ति सवार था।

SDRF की रेस्क्यू टीम के द्वारा चालक को घायल अवस्था में निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति का नाम मानसा, पिता श्री फकीर, उम्र 21 वर्ष है।

तीर्थ यात्रियों की पलटी बस 

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान झाला ब्रिज के पास की है। जहां मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस सड़क पर पलटने से जीत पुकार मच गई। बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते है। BRO द्वारा उक्त बस को हटवाने का कार्य किया जा रहा है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान झाला ब्रिज के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस सड़क पर पलटी है।

बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित है। BRO द्वारा उक्त बस को हटवाने का कार्य गतिमान।