बड़ा हादसा: रेल सुरंग में श्रमिक की मौत, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप। सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रेल सुरंग में श्रमिक की मौत, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप। सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंग में चट्टान गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। इस मामले में स्वजन ने काम कर रही कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने निर्माण कंपनी के सात अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

जिससे अचानक चट्टान गिरने पर भाई कमलेश पंत को गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान 13 जून को चचेरे भाई की मृत्यु हो गई। उसके साथी इमरान निवासी ग्राम मल्लीपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश व प्रमुख कंवर निवासी वसबेरवा पोस्ट पतगोडा थाना हंसडिहा दुमका झारखंड को भी गंभीर चोटें आई है।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि, तहरीर के आधार पर सभी सात आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी व्यासी उप निरीक्षक धनंजय कुमार को सौंपी गई है।