बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा। देखें लिस्ट….

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा। देखें लिस्ट….
उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश की दो – दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव के मतदान होने हैं। जिनकी मतगड़ना 13 जुलाई को होगी। जिन दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उसमे से बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है।वहीं मंगलौर सीट से काज़ी निजामुद्दीन को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

भाजपा पहले ही दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

कांग्रेस ने हिमांचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट से पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ सीट से हरदीप सिंह बावा को मैदान में उतारा है