बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की आत्महत्या। खुद को मारी गोली, देखें वीडियो….

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की आत्महत्या। खुद को मारी गोली, देखें वीडियो….

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। उनके इस कदम से कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी कार्रवाई कर रही है।

देखें वीडियो:-

मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह वह नहीं उठे तो मामला सामने आया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाया था

मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था।

उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई थी।