बिग ब्रेकिंग: अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ दिल्ली के CS ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में की अपील की। पढ़ें….

अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ दिल्ली के CS ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में की अपील की। पढ़ें….

देहरादून। कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार में मौजूद दो बड़े अधिकारियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने के आदेश उत्तराखण्ड की अल्मोडा कोर्ट ने दिये थे।

कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के अधिकारी राजशेखर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हुई थी।

दोनों अधिकारियों के ख़िलाफ़ साज़िश रचने और SC/ST एक्ट में FIR दर्ज हुई थी।

नरेश कुमार और राजशेखर पर आरोप लगा कि, एक NGO के दफ़्तर से वो सबूत नष्ट कराए गये जिसके आधार पर NGO इन दोनों अधिकारियों की भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत लगातार कर रहा था।

जिन धाराओं में FIR दर्ज हुई वो हैं 392, 447, 120b, 504, 506 के साथ SC-ST act