Weather Update: उत्तराखंड में तेवर दिखती गर्मी, लोगों के छुटे पसीने। हीट वेव की चेतावनी। इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में तेवर दिखती गर्मी, लोगों के छुटे पसीने। हीट वेव की चेतावनी। इन जिलों में बारिश के आसार

Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को गर्मी ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

शुक्रवार को दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आसार हैं। अप्रैल महीने की आखिरी सप्ताह में गर्मी जिस तरह से अपने तेवर दिखा रही है उससे मई और जून में होने वाली गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गर्मी इस बार जमकर लोगों के पसीने छुड़वाने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। साथ में गर्म हवाओं ने भी काफी परेशान किया। रात के समय भी तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के समय छाता लेकर या कपड़े से मुँह ढककर सड़क कर निकलना बेहतर होगा।
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी और तरल पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह भी मौसम विज्ञानियों ने दी है।

 

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 19.1 रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नहीं के लिए का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सही हुई तो गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 27 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है।

राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ ही मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी , पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देहरादून, चंपावत और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

वहीं नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भी कुछ स्थानों में झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन सभी जनपदों को आज येलो अलर्ट पर रखा है।

तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा