दुःखद: शासन में अपर सचिव हरक सिंह का निधन

शासन में अपर सचिव हरक सिंह का निधन

हरक सिंह ने निरंजनपुर स्थित आवास में रविवार की सुबह आखिरी सांस ली। हरक सिंह बीते कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे।

52 साल के हरक सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री को छोड़ गए। मूल रूप से चमोली जिले के निवासी हरक सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा।

हँसमुख व मिलनसार अधिकारी हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई जिम्मेदारी संभाली। दिल्ली व मुंबई में इलाज के बाद उनकी सेहत सुधरी भी। लेकिन फिर से नौकरी जॉइन करने के बाद वे फिर से बीमार पड़ गए।

हरक सिंह के निधन पर सीएम धामी समेत अधिकारी-कर्मचारी संघ ने दुख जताया।