बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने की 195 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा। लिस्ट जारी, देखें….

भाजपा ने की 195 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा। लिस्ट जारी

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से मैदान में होंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुजरात के गांधीनगर से ही मैदान में उतारा गया है। यूपी की अमेठी सीट से इस बार फिर से स्मृति ईरानी को टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीट पर प्रत्याशियो के नामों का किया ऐलान,”विनोद तावडे, महामंत्री, बीजेपी, बैजयंत जय पांडा,अनिल बलूनी, संजय मयूख की मौजूदगी में प्रत्याशीयो की घोषणा हुई”.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे

195 प्रत्याशीयो के नामों की घोषणा, 28 महिलाओ को, 47 युवाओं को टिकट, SC 27, ST 18, पिछड़ा वर्ग 57 प्रत्याशी घोषित

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी के पहली लिस्ट में 100 से अधिक नाम शामिल

प्रत्याशियों की जारी नई लिस्ट में उत्तराखंड की जिन तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों का एलान हुआ है, उनमें अल्मोड़ा, टिहरी-गढ़वाल और नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट शामिल है।

इसमें अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा, अजय भट्ट को नैनीताल-उधमसिंह नगर, माला राज्यलक्ष्मी शाह को टिहरी गढ़वाल से टिकट दिया गया है।

इन राज्यों में इतने प्रत्याशी घोषित

  • उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवार
  • पश्चिम बंगाल: 26
  • मध्य प्रदेश: 24
  • गुजरात: 15
  • तेलंगाना 9 सीट की घोषणा हुई
  • झारखंड 11 की घोषणा हुई
  • छत्तीसगढ़ 11
  • दिल्ली 5
  • उत्तराखंड तीन घोषणा हुई

दिल्ली

  • चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
  • नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सेहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह विधूड़ी

उत्तराखंड 

पार्टी ने एक बार फिर उत्तराखंड के इन तीन सांसदों को टिकट दिया है और इनके कामों पर भरोसा जताया है।

अल्मोड़ा से अजय टम्टा

नैनीताल उधम सिंह नगर से अजय भट्ट

टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह।

बीजेपी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष, दो पूर्व मुख्यमंत्री को भी टिकट दिया गया है। वहीं, 28 महिलाओं को भी मैदान में उतारा गया है। 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों ने पहली लिस्ट में जगह बनाई है।

उत्तरप्रदेश

  1. नगीना से ओम कुमार
  2. रामपुर से घनश्याम लोधी
  3. संभल से परमेश्वर सैनी
  4. गौतमबुद्धनगर से डॉ महेश शर्मा
  5. बुलंदशहर से डॉ भोला सिंह
  6. मथुरा से हेमा मालिनी
  7. आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल
  8. फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चहर
  9. एटा से राजवीर सिंह
  10. आंवला से धर्मेंद्र कश्यप
  11. शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर
  12. लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी
  13. धौरहरा से रेखा वर्मा
  14. सीतापुर से राजेश वर्मा
  15. मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान
  16. हरदोई से जयप्रकाश
  17. उन्नाव से साक्षी महराज
  18. मोहनलालगंज से कौशल किशोर
  19. लखनऊ से राजनाथ सिंह
  20. अमेठी से स्मृति ईरानी
  21. गोरखपुर से रवि किशन
  22. कुशीनगर विजय दुबे
  23. फैजाबाद से लल्लू सिंह
  24. आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ
  25. सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा
  26. जौनपुर से कृपाशंकर सिंह
  27. चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे

देखिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट ..