बिग ब्रेकिंग: बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिलाएं भी गिरफ्तार। अब तक 89 पहुंचे जेल

बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिलाएं भी गिरफ्तार। अब तक 89 पहुंचे जेल

हल्द्वानी 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जहां पुलिस की धर पकड़ में अब तक सभी वांटेड आरोपी पकड़े जा चुके हैं वहीं 84 आरोपियों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

आज एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, हिंसक घटना में शामिल पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी और अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव और पत्थरबाजी में शामिल महिलाओं की गहनता से छानबीन के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है

जिसमें आगे भी जैसे-जैसे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती जाएगी अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अब तक बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस द्वारा टोटल 89 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

08 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, SSP नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
  1. शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
  2. सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
  3. शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
  4. सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
  5. रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।