अपराध: फ्लैट में जुआ खेल रहे 13 लोग गिरफ्तार। दो लाख से अधिक की धनराशि बरामद

फ्लैट में जुआ खेल रहे 13 लोग गिरफ्तार। दो लाख से अधिक की धनराशि बरामद

  • रायपुर क्षेत्र में स्थित फ्लैट में दून पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 13 लोगो को किया गिरफ्तार
  • मौके से 2,45,000/- रू० की धनराशि बरामद।

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत राजाराम विहार में एक फ्लैट में कई लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21/22-02-24 की रात्रि में राजाराम विहार में राज रेजिडेंसी के बगल में स्थित एक फ्लेट में दबिश दी गई तो फ्लैट के कमरे में कुल 13 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हार-जीत के बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया।

पुलिस द्वारा मौके से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से पुलिस टीम को 2,45,000/- रूपये (दो लाख पैंतालीस हजार रूपये) नगद व 02 ताश की गड्डी बरामद हुई । सभी अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायपुर में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त

  1. संजय सिहं पुत्र एल०एस० नेगी निवासी लेन न० 14 नालापानी एजुकेशन डिपार्टमेंट, तरला आमवाला रायपुर, उम्र 42 वर्ष।
  2. राजीव कुमार s/o धनराज नि०मन्दाकिनी विहार म०न० 27 सहस्त्रधारा रोड़ रायपुर, उम्र-58 वर्ष।
  3. भरत शर्मा s/o स्व0 रामनारायण शर्मा नि० मन्दाकिनी विहार म०न० 32 सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून, उम्र 48 वर्ष
  4. पवन कुमार s/o कुंवर सेन नि0 नानकबाड़ा विष्णुघाट हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष।

  5. मनोज साहनी s/o राजेन्द्र साहनी R/O 116 मच्छी बाजार कोतवाली देहरादून, उम्र 46 वर्ष।
  6. विकास शेठी S/O प्रदीप शेठी R/O पीठ बाजार, ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 33 वर्ष।
  7. अभिषेक अधलरखा S/O कमल अधलरखा R/O सांई लोक जी०एम०एस० रोड़ बंसत विहार देहरादून उम्र 28 वर्ष।
  8. अमित कुमार S/O स्व० एस०के० कुमार नि० 48 लेटन रोड़ MKP कालेज नियर दून अस्पताल उम्र- 42 वर्ष
  9. अजीत कुमार S/O वीर सिहं नि० लेन न० 9 एकता विहार रायपुर दे०दून० उम्र 33 वर्ष।
  10. अमरदीप मालवा S/O स्व० कृष्ण चन्द मालवा नि० चूना भट्टा रायपुर रोड़ देहरादून, उम्र – 35 वर्ष।
  11. विक्की मारवाह S/O रामलाल मरवाह R/O 22 डाडीपुर मौहल्ला मच्छी बाजार कालनी मंदिर के पास कोत० देहरादून, उम्र 48 वर्ष।
  12. सर्वेश कुमार S/O दारिका प्रसाद नि० सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष।
  13. जतिन गुलाटी S/O स्व० जसबीर सिहं नि० 109 मन्नूगंज मच्छी बाजार देहरादून उम्र 34 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

1- 2,45000/- रूपये (दो लाख पैंतालीस हजार रूपये)
2- 02 गड्डी ताश के पत्ते

पुलिस टीम

1-श्री अभिनय चौधरी, क्षेत्राधिकारी डोईवाला
2- उ०नि० कुंदन राम, थानाध्यक्ष रायपुर देहरादून
3-वरि०उ०नि० गुमान सिंह नेगी
4-उ०नि० संजय रावत
5-उ०नि० मनोज भट्ट
6-अ०उ०नि० बबीन सिंह
7-अ०उ०नि० प्रवीण सिंह
8-अ०उ०नि० ए०के०बलूनी
9-कानि० विनोद कुमार
10-कानि० विनोद कुमार