Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में आज शीतलहर और कोहरे के येलो अलर्ट जारी। पढ़ें….

उत्तराखंड के इन जिलों में आज शीतलहर और कोहरे के येलो अलर्ट जारी। पढ़ें….

Weather Update Today: उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आज भी शुष्क मौसम के साथ शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पांच जनपदों में कोल्ड – डे येलो अलर्ट जारी कर ठंड से बचाव की सलाह दी है।

पांच जिलों में शीतलहर – कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 12 जनवरी शुक्रवार को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले में कोहरे- शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में जहां घने कोहरे के संग शीतलहर की संभावना है वहीं देहरादून नैनीताल और पौड़ी जिले में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटे इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

विंटर बारिश ना होने के चलते पहाड़ों में नहीं हो रही बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक विंटर बारिश नहीं होने के चलते प्रदेश में जहां सूखी ठंड का प्रकोप बना हुआ है वहीं पहाड़ों में बर्फबारी भी नहीं हो पा रही है।

उन्होंने बताया फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश के आसार बहुत कम है। बारिश होने के बाद ही बर्फबारी होगी। राज्य में 15 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।