Bank Holiday Update: दिसंबर में इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक। पढ़िए पूरी अपडेट….

दिसंबर में इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक। पढ़िए पूरी अपडेट….

Bank Holiday Update: दिसंबर में बैंक में छुट्टियों की भरमार है। यदि आपको बैंक का कोई जरूरी काम है तो उसे निपटाने से पहले जान ले की दिसंबर में कितनी छुट्टियां होने वाली है। दिसंबर 2023 में 5 रविवार 2 शनिवार समेत कुल 17 दिन अवकाश रहेगा।

इस-इस दिन रहेगा अवकाश

  • 1 दिसंबर 2023 : राज्य उद्घाटन दिवस की वजह से अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 3 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते सभी जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के चलते गोवा में बैंकों में अवकाश।
  • 9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार की वजह से सभी जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 10 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते सभी जगह बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि की वजह से मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस की वजह से गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलिब्रेशन की वजह से नगालैंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।