विश्व मानक दिवस पर मानकीकरण और वस्तुओं की गुणवत्ता के बारे में दी जानकारी

विश्व मानक दिवस पर मानकीकरण और वस्तुओं की गुणवत्ता के बारे में दी जानकारी

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो शाखा कार्यालय द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को स्थानीय होटल हयात सेंट्रीक, राजपूर रोड देहरादून में विश्व मानक दिवस 2023 का आयोजन किया गया। रूचि मोहन रॉयल आईएएस अपर सचिव उत्तराखण्ड शासन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही।

शाखा के वैज्ञानिक एफ एवं प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय मानक ब्यूरो हर वर्ष 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस का आयोजन करता है। जिसका उद्देश्य मानकीकरण और वस्तुओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी साझा करना है।

प्रमुख बिश्नोई ने बताया कि, देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा ‘यूथ टू पृथ’ अभियान में 400 वॉलेंटियर को प्रशिक्षण दिया गया है, जो आगे 25-25 लोगों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे 10,000 लोगों तक भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाई जायेगी।

इसके अतिरिक्त भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा कार्यालय ब्लाक स्तर पर ग्राम पंचायत केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक वस्तुओं, प्रक्रियाओं और सेवाओं के लिए मानक निर्धारण करके यह कार्य करता है।

इसके अतिरिक्त जिन जिलों में हॉलमार्किंग अनिवार्य नही हुई है, उसमें उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

शाखा प्रमुख ने भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों जैसे हॉलमार्किंग, ISI मार्क एवं अन्य गुणवत्ता से सबंधित जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं तथा उद्योगों के हित को ध्यान में रखते हुए BIS की कार्यप्रणाली जैसे- मानक निर्धारण, उत्पादन, प्रमाणन योजना तथा इसके अंतगर्त 533 उत्पाद अनिवार्य है, एवं अनिवार्य पंजीकरण योजना, हॉलमार्किंग योजना, इको मार्क सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी।

शाखा प्रमुख ने BIS के ऑनलाइन प्लेटफार्म एवं BIS Care App के बारे में भी बताया। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है तथा इसके माध्यम से हम स्वर्ण आभूषणों की प्रामाणिता की जांच कर सकते है। साथ ही HUID संख्या का सत्यापन कर सकते है। इस ऐप के माध्यम से किसी भी ISI मार्क लाइसेस का ब्यौरा भी जाँच सकते हैं।

उत्तराखण्ड के 5 जिला में (देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ तथा नैनीताल) में स्वर्ण आभूषणों की अनिवार्य हालमार्किंग को मार्क किया गया है तथा अन्य जिला में भी BIS रजिस्टर्ड ज्वैलर्स उपलब्ध है, जिनसे हॉलमार्क आभूषण खरीदे जा रखते है।

अपने भाषण में मुख्य अतिथि रूचि मोहन रॉयल आईएएस अपर सचिव उत्तराखण्ड शासन ने कहा कि, इस वर्ष विश्व मानक दिवस को और एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण और वर्तमान संदर्भ में इसके महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि, सतत विकास की पीढ़ी के लिए पर्यावरण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना समाज की प्रगति और देश के अर्थिक विकास की कुंजी है।

इस दौरान डा० महिन्द्र आहूजा मेनिजिंग डायरेक्टर आरोग्य फोरमुलेशनस प्रा० लि० ने अपने विचार व्यक्त किए। सुमानिक DBIS देहरादून ने भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

समारोह के दौरान आईएसको द्वारा विश्व मानक दिवस 2023 पर एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण विषय पर जारी पोस्टर को भी प्रदर्शित किया गया।

सत्र न विषय वस्तु एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण पर भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून डा० हरेन्द्र गर्ग चेयरमैन, श्रीमती पानीग्रही अल्ट्राटेक ग्रुप, डा० सतेन्द्र कुमार राजपुत HOD गुरूकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी, डॉ० पुरषोत्तम ग्रीन पैनल ग्रुप, श्री पयन पुनित एम ग्रुप द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया।

तकनीकी सत्र के अंत में इस विषय पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम नीलम सिंह वैज्ञानिक सी. भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद प्रस्ताव वेदाशी नागर, ग्रेजुएट इंजीनियर द्वारा किया गया।