वीडियो: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे का कुछ हिस्सा बहा, आवाजाही ठप। हरिद्वार हुआ जलमग्न, देखिए वीडियो….

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे का कुछ हिस्सा बहा, आवाजाही ठप। हरिद्वार हुआ जलमग्न, देखिए वीडियो….

हरिद्वार। लगातार भारी बारिश के चलते शहर हुआ जल मग्न। कई जगह बारिश का पानी भरने से आवाजाही बंद। देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी। बारिश से शहर हुआ जलमग्न, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा।

देखें वीडियो:-

ब्रह्मपुरी में पहाड़ से सड़क पर आया मलबा। हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी निशान से केवल 1.10 मीटर नीचे बह रही है। वहीं, बारिश के चलते शहर से देहात तक पूरा इलाका जलमग्न हो गया है।

उधर, ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। हरिद्वार में बारिश में भी कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, बारिश के कारण हाईवे पर भी जाम लग गया है। उधर, व्यवस्था बनवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह खुद मैदान में उतरे।

उन्होंने सिंहद्वार से प्रेमनगर आश्रम चौक तक हाइवे पर व्यवस्था दुरुस्त कराई। गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की 15 हजार बीघा कृषि भूमि में फैल गया है। वहीं, कई गांवों में आबादी तक भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।

तहसील प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। रविवार तड़के से हो रही बारिश के चलते गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

हाईवे का कुछ हिस्सा बहा, आवाजाही ठप

चमोली में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कंचनगंगा के पास हाईवे पर मलबा आने के कारण और हाईवे का कुछ हिस्सा बह गया, जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। वही बीआरओ के द्वारा मार्ग को खोलने का काम किया जा रहा है। आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।

देखें वीडियो:-