बड़ी खबर: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा। तीन की मौत, एक घायल

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा। तीन की मौत, एक घायल

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। SDRF टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है, जिनके पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

नाम-पता घायल व्यक्ति :-

  • ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मालीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।

नाम-पता मृतक :-

  • ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष।
  • सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुहाई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष।
  • गुड़िया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।