Weather Update: प्रदेश में अगले तीन दिन में बदलेगा मौसम। बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ सकती है।

ज्यादातर इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। जबकि, आगामी 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं।