SGRR विश्वविद्यालय की NSS ईकाई ने स्वंयसेवियों के लिए लांच की टी-शर्ट

SGRR विश्वविद्यालय की NSS ईकाई ने स्वंयसेवियों के लिए लांच की टी-शर्ट

– सेवा और कर्तव्य का संदेश फैलाकर जनजागरूकता की अलख जगाएंगे NSS स्वयंसेवक

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से NSS स्वयंसेवियों के लिए टी-शर्ट लांच की गई। NSS स्वंयसेवक सेवा और कर्तव्य का संदेश लेकर आम जन के बीच जनजागरूकता की अलख जगाने का काम करेंगे व हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

स्वयंसेवकों को टी शर्ट वितरित करने का उद्देश्य यह है कि, स्वयंसेवक विश्वविद्यालय व समाज में अलग दिखाई देंगे। वे सेवा और कर्तव्य निर्वहन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ उदय सिंह रावत, कुलसचिव डाॅ अजय खण्डूरी व NSS प्रभारी डाॅ दीपक सोम ने संयुक्त रूप से किया।

विश्विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा समय-समय पर विशेष कार्यक्रम आयेाजित किए जाते हैं। NSS के छात्र-छात्राएं हमेशा ही मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

कुलपति, कुलसचिव व NSS प्रभारी ने NSS छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया व उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डाॅ अरुण कुमार, डाॅ कंचन जोशी, डाॅ विपुल जैन, डाॅ गीता रावत, डाॅ विपुल जैन, डाॅ प्रियंका बनकोटी, डाॅ हिमांकी डबराल, डाॅ मालविका कांडपाल आदि मौजूद थे।