गुड न्यूज: उत्तराखंड वन निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा एरियर। आदेश जारी

उत्तराखंड वन निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा एरियर। आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम के वर्ष 2002 में नियमित हुए कर्मचारियों को वर्ष 1991 से सेवा का लाभ मिलेगा। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।

इस आदेश से लगभग 1700 कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं इसमें रिटायर हो चुके कार्मिक भी शामिल हैं, जिन्हें वेतन वृद्धि, ग्रेच्यूटी, नगदीकरण व अन्य भत्तों का एरियर भी मिलेगा।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में वन विकास निगम के ऐसे दैनिक कर्मचारियों को 1991 से ही नियमितकरण का लाभ दिया जा रहा था, लेकिन उत्तराखंड वन विकास निगम में तैनात स्केलर, चालक और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ये लाभ नहीं मिल रहा था।

इसे लेकर वन विकास निगम कर्मचारी संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहा था। मंगलवार रात वन सचिव विजय यादव ने 2002 में नियमित हुए इन कर्मचारियों को 19 सितंबर 1991 या दैनिक वेतन पर नियत होने की तिथि को आधार बनाते हुए नियमितिकरण का लाभ दिए जाने के आदेश जारी किए।