Latest Weather Update: 11 से 13 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार। मैदानों में बढ़ेगी ठंड

11 से 13 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार। मैदानों में बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कहीं कहीं बल्की बारिश हो सकती है।

पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। 14 जनवरी से राज्यभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में फिलहाल कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

तापमान की स्थिति

मंगलवार 10 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय देहरादून में सर्दी का अहसास कम है।

आज 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।

12 जनवरी को अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री।

13 जनवरी को अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।