ब्रेकिंग: भाजपा नेता मदन कौशिक समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी। देखें आदेश

भाजपा नेता मदन कौशिक समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी। देखें आदेश

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से दूर चल रहे प्रदेश के दिग्गज बीजेपी विधायक मदन कौशिक को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी किया है।

बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची में तीन नेताओं को कार्यसमिति और पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही एक राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थक काफी खुश है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

1. कैप्टेन अमरिन्दर सिंह, पंजाब

2. सुनील जाखड़, पंजाब

3. स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश

विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

1. मदन कौशिक, उत्तराखंड

2. विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़

3. एस. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब

4. मनोरंजन कालिया, पंजाब

5. अमनजोत कौर रामूवालिया, पंजाब

राष्ट्रीय प्रवक्ता-

1. जयवीर शेरगिल, पंजाब

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।