बड़ी खबर: भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा। देखें लिस्ट

भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा। देखें लिस्ट

उत्तराखंड में बीजेपी ने नए सांगठनिक जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। वहीं इस बार बीजेपी ने सांगठनिक रूप से 19 जिले बनाए हैं।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

बीजेपी की इस सूची में, उत्तरकाशी से सतेंद्र राणा को जिलाध्यक्ष बनाया है, जबकि, टिहरी से राजेश नौटियाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

वहीं, रमेश मैखुरी को चमोली का जिलाध्यक्ष बनाया है। उधर, रुद्रप्रयाग में महावीर पंवार को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह तो देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाया है। जबकि, ऋषिकेश से रविंद्र राणा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

हरिद्वार से संदीप गोयल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रुड़की से शोभाराम प्रजापति को जिलाध्य बनाया गया है। उधर, सुषमा रावत को पौड़ी जिले की कमान मिली है।

कोटद्वार से विरेंद्र सिंह रावत तो पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी को जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, बागेश्वर से इंद्र सिंह फर्सवाण तो रानीखेत से लीला बिष्ट को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। उधर, अल्मोड़ा से रमेश बहुगुणा और चंपावत जिले से निर्मल मेहरा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा नैनीताल से प्रताप बिष्ट, काशीपुर से गुंजन सुखीजा और उधम सिंह नगर जिले से कमल जिंदल को सांगठनिक जिलाध्यक्ष बनाया गया है

देखें लिस्ट:-