मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल स्व० प्रदीप कुमार की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल स्व० प्रदीप कुमार की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक HDFC बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया।

प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट HDFC बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था।

उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि, कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सर्कल हेड HDFC बैंक बकुल सिक्का मौजूद थे।