गुड़ न्यूज़: सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्तियों में होगी पारदर्शिता। जानिए कैसे….

सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्तियों में होगी पारदर्शिता। जानिए कैसे….

देहरादून। उत्तराखंड में आउट सोर्स भर्ती के लिए राज्य की कैबिनेट द्वारा पारदर्शी व्यवस्था लागू करने को मंजूरी दे दी है। इस व्यवस्था के तहत सेवायोजन विभाग, एनआईसी के साथ मिलकर भर्ती का ऑनलाइन पोर्टल तैयार करेगा।

पोर्टल में पंजीकरण करने वाले हर बेरोजगार तक हर विभाग के खाली पदों की पूरी जानकारी पहुंचेगी।

दरअसल, आउटसोर्स की भर्तियों में पारदर्शिता अपनाए जाने के उद्देश्य से इस नए सिस्टम को डेवेलप किया जाएगा, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है इस नए सिस्टम के हिसाब से कौशल विकास सेवायोजन विभाग की देखरेख में एनआईसी को अपनी जरूरत है बताते हुए एक पोर्टल बनवाएगा।

जिसमें बेरोजगार अपना अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे यह पोर्टल केंद्र सरकार के जेम पोर्टल से भी लिंक होगा। जिससे केंद्र सरकार की नौकरियों की सूचना भी युवाओं को मिलेगी।

इसके अलावा श्रम विभाग और वित्त विभाग मिलकर यह तय करेंगे कि आउट सोर्स के किस पद के लिए क्या मानदेय हो जिससे कि एकरूपता रहे।