ब्रेकिंग: ऊधम सिंह नगर में निरीक्षक व उप निरीक्षकों के बम्पर ट्रांसफर। आदेश जारी

Uttarakhand police

ऊधम सिंह नगर में निरीक्षक व उप निरीक्षकों के बम्पर ट्रांसफर। आदेश जारी

ऊधम सिंह नगर में निरीक्षक व उप निरीक्षकों के ट्रांसफर कर दिए गये हैं। इस संबंध में एसएसपी ने आदेश भी जारी किया है।

स्थानांतरण आदेश में एक निरीक्षक सहित 14 उप निरीक्षकों के ट्रांसफर किया गया है। जिसमें से निरीक्षक बिजेंद्र शाह को प्रभारी थाना गदरपुर से पी०आर०ओ० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जबकि उ०नि० पीआरओ अनिल उपाध्याय को दिनेश पुर थाना प्रभारी और एस०ओ०जी प्रभारी कमलेश भट्ट को थानाध्यक्ष पुलभट्टा की कमान सौंपी गई है।

उप निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल को प्रभारी थाना झनकईया से थानाध्यक्ष कुंडा बनाया गया।

उ०नि० रविंद्र बिष्ट को प्रभारी एस०ओ०जी० काशीपुर से थानाध्यक्ष झनकईया।

उ०नि० ललित बिष्ट एस०ओ०जी० रुद्रपुर से प्रभारी एस०ओ०जी० काशीपुर।

उ०नि० राजेश पांडेय पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्ष गदरपुर, ललित रावल थाना खटीमा से थाना केलाखेड़ा, देवेंद्र गौरव एस०एस०आई० खटीमा से थानाध्यक्ष नानकमत्ता।

उ०नि० विद्याविद्या दत्त जोशी को थाना अध्यक्ष पुलभट्टा से एस०ओ०जी० रुद्रपुर, विनोद जोशी थाना दिनेशपुर से प्रभारी ए०डी०टी०एफ० उधमसिंह नगर।

उ०नि० प्रदीप नेगी थानाध्यक्ष कुंडा से कार्यालय व०पु०अ०, भुवन चंद्र जोशी थाना अध्यक्ष केलाखेड़ा कार्यालय व०पु०अ०, कृष्ण चंद्र आर्य थानाध्यक्ष नानकमत्ता से कार्यालय व०पु०अ० बनाया गया।