दुःखद: काफल की लालच में पेड़ पर चढ़ी महिला। टूटी टहनी, हुई मौत

काफल की लालच में पेड़ पर चढ़ी महिला। टूटी टहनी, हुई मौत

हल्द्वानी के ओखलढुंगा ब्लॉक में एक पेड़ पर काफल तोड़ने गई महिला पेड़ की टहनी टूटने से नीचे जा गिरी। जिस हादसे में महिला पूरी तरह से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरोड़ी ओखलढुंगा ब्लॉक निवासी (27) वर्षीय दीपा देवी अपने खेत में लगे पेड़ पर चढ़कर काफल तोड़ रही थी, तभी इसी दौरान पेट की एक टहनी टूटने से दीपा पेड़ से नीचे जा गिरी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं परिजनों ने उसे तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं महिला की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि, महिला की एक (6) साल की बेटी और (4) साल का बेटा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।