दुःखद: यमुनोत्री धाम के दर्शन से पहले तीन तीर्थयात्रियों को आया हार्टअटैक, मौत

यमुनोत्री धाम के दर्शन से पहले तीन तीर्थयात्रियों को आया हार्टअटैक, मौत

यमुनोत्री/गंगोत्री से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। ऐसे में यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई है।

बताया जा रहा है कि, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए थे। लेकिन दर्शन करने से पहले ही तीन लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों की पहचान दो पुरुष व एक महिला तीर्थ यात्री के रूप में हुई है। जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी अनुरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65) की मौत यमुनोत्री मंदिर के पुल के पास, वहीं राजस्थान के डूंगरपुर निवासी कैलाश चौबीसा (63) की मौत भैरव मंदिर के पास और मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी शकुन परिहार (63) की मौत भनियालीगाड़ के पास हुई।