सनसनी: खेत में मिला तीन वर्षीय मासूम का शव। परिवार में मचा कोहराम

खेत में मिला तीन वर्षीय मासूम का शव। परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट- दिलीप अरोरा
किच्छा विधानसभा में एक दिल को झंकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। आप सुन कर हैरान हो जायेंगे कि, किच्छा के बखपुर ग्राम कालकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स की मासूम बेटी कल्पना (काल्पनिक नाम )जिसकी उम्र तीन वर्ष लगभग सुबह से गायब थी।

जिसकी उसके माँ बाप द्वारा खूब खोजबीन की गयी और सोशल मीडिया में भी डाला गया कि, जिसको भी मिले वह हमको बताये, पर ज़ब कुछ हाथ न लगा तो बेबस माँ बाप ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अपना शक घर में रहने आए ग्राम बरी निवासी अपने साढू के लडके पर जताया। जिसको पुलिस किच्छा कोतवाली ले आयी और इससे कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने फिर से उससे कड़े तरीके से पूछा तब उसने बताया कि, लड़की डंपी फार्म के पास खेत में है, यह सुनकर पुलिस हैरान हो गयी और उसकी निशान देहि पर फ़ौरन मौक़े पर पहुंची।

जिसके बाद वहाँ मासूम लगभग साढ़े तीन वर्षीय कल्पना (काल्पनिक )का शव खेत में मिला। जिसकी सूचना मासूम के घर वालो की दी गयी। खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद पुलिस ने रात को शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल प्रथम दृष्टि में मामला नबालिग के साथ दुष्कर्म होने के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पूरी कहानी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगी।

बरहाल लड़की के माँ बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।आपको बता दें कि, इन्होंने यह बेटी अपने रिश्तेदार से गोद ली थी। यह घटना सच मे रोंगटे खडे कर देने वाली है कि, कैसे कोई इतना ज़ालिम जो सकता है कि, इतनी छोटी बच्ची को मारते वक्त उसकी आत्मा तक नहीं काँपी।