हादसा: खाई में गिरी मैक्स। तीन की मौत, चार घायल

खाई में गिरी मैक्स। तीन की मौत, चार घायल

चम्पावत टनकरपुर हाईवे पर अमोंड़ी के पास सोमवार को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत से खटोली के लिए जा रहा सवारी मैक्स संख्या UK03TA3713 अमोंड़ी से एक किलो मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार 7 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चल्थी चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अपने वाहन से टनकपुर अस्पताल उपचार के लिए भिजवा दिया। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान:-

  • केशवी देवी (60) पत्नी आन सिंह, निवासी खटोली मल्ली।
  • दीपा देवी (25) पत्नी सूरज कुमार, निवासी लड़ाबोरा।
  • हीरा राम (28) पुत्र प्रेम राम, निवासी तल्ली खटौली की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घायलों की पहचान:-

  • कैलाश राम (28) पुत्र किशन राम, निवासी पचनई
  • सूरज कुमार (23) पुत्र दुर्गाराम निवासी वैला
  • ऋषभ कुमार (4) पुत्र सूरज कुमार निवासी लड़ाबोरा के रुप में पहचान हुई।