वीडियो: यहां भोजनमाता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार। कहा, मुझे पद से न हटाया जाय

यहां भोजनमाता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार। कहा, मुझे पद से न हटाया जाय

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
चम्पावत। बाराकोट विकासखण्ड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेरा की भोजनमाता गीता देवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि, उन्हें भोजनमाता पद से न हटाया जाय। भोजनमाता ने मुख्यमंत्री पोर्टल में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि, वह स्कूल में खाना बनाने का कार्य करती है।

देखें वीडियो:-

https://youtube.com/shorts/mZtCcaUkfXI?feature=share

बताया कि, इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल में बच्चों की संख्या कम होने के चलते उन्हें हटा दिया है। वह अपने परिवार में कमाई करने वाली एक मात्र सदस्य है। उनके पति का निधन हो चुका है। उनके 5 बच्चों में से 3 की शादी हो चुकी है, दो बच्चे अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं।

भोजन माता पद पर कार्यरत रहने के चलते बच्चो की पढाई का खर्चा निकल जाता था। लेकिन अब उन्हें घर चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गीता देवी ने बताया कि, वह पिछले 17 वर्ष (सन 2006 से 2022) तक भोजनमाता के रूप में कार्य करती आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि, उन्हें भोजन माता के रूप में फिर से काम पर रखा जाए।