चारधाम यात्रा के रास्ते में नई परेशानियां

चारधाम यात्रा के रास्ते में नई परेशानियां

– चौड़ीकरण के नाम पर अनियंत्रित पहाड़ कटान, यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप

देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष बचा है। श्रद्धालु भी चारधाम यात्रा को लेकर बेहद उत्सुक है। लेकिन सुचारू रूप से यात्रा र्निविघ्न संपन्न हो सरकार भी प्रयासरत है।

आपको बता दें कि, इस समय यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। लेकिन कार्य में मानकों को ताक पर रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान किया जा रहा है, जिसके चलते यहां चारधाम यात्रा के रास्ते में कई परेशानियां खड़ी हो रही हैं।

गौरतलब है कि, पहले से ही यहां कई जगहों पर डेंजर जोन यात्रा के रास्ते में नासूर बने हुए थे, वहीं अब यहां एक और नया डेंजर जोन बन जाने की आशंका लग रही है। जिसके चलते यहां यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है।

आपको बता दें कि, अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के कारण यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है।