बड़ी खबर: भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया इस्तीफा

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया इस्तीफा

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों में कई बड़े फेरबदल हो रहे है, तो वहीं कई बड़े नेता भी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि, मुझे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से कोई टिकट ना मिलने से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस बार भाजपा उनकी जगह पर रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि, मेरे साथ यहां कुछ पार्टी के लोगों ने मिलकर षड्यंत्र रचा है, इससे मुझे काफी ठेस पहुंची है। जिस कारण में अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। पिछले 40 वर्षों से वे कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन इससे पहले कांग्रेस को इसकी भनक लगते ही कांग्रेस ने किशोर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

वहीं सूत्रों के मुताबिक भाजपा उनको टिहरी से टिकट देने भी जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसमें दोनों पार्टी में अपनी सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ।